Mumbai: छठ पूजा के लिए मुंबई में बड़ी तैयारी; 67 जगहों पर होगी पूजा, BMC ने किए खास इंतजाम

इस साल मुंबई में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएमसी (BMC) ने पूरे शहर और उपनगरों में 67 स्थानों पर पूजा की तैयारी की है। प्रशासन ने 148 कृत्रिम विसर्जन टैंक, 403 चेंजिंग रूम, फॉगिंग, सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की है और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Mumbai Chhath News: मुंबई में इस साल छठ पूजा 27 और 28 अक्टूबर को पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार शहर और उपनगरों में कुल 67 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है।

mumbai chhath pooja

मुंबई में छठ पूजा को लेकर बड़ी तैयारियां (सांकेतिक तस्वीर)

BMC की तैयारियां पूरी

BMC आयुक्त भूषण गगराणी और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के निर्देश पर इस बार सभी विभागों को समन्वित तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा आयोजकों को अनुमति देने के लिए एक “सिंगल विंडो सिस्टम” शुरू किया गया है ताकि उन्हें मंजूरी और आवश्यक सहयोग में कोई दिक्कत न हो। हर विभाग में एक समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पुलिस और ट्रैफिक विभाग से तालमेल बनाए रखेगा।

End of Feed