Chandra Grahan Timing 2025: मुंबई में कब देख पाएंगे साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें Blood Moon देखने का समय; पुणे, ठाणे, नासिक में कब दिखेगा यह शानदार नजारा

आज रात 7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में एक मनमोहक खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो कि एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। आमतौर पर इसे "ब्लड मून" के नाम से जाना जाता है। यह नजारा मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा।

Lunar Eclipse Timing Mumbai: रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को खगोल प्रेमियों के लिए एक बेहद खास और दुर्लभ मौका है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह डूब जाएगा और गहरे लाल रंग में चमकेगा, जिसे आमतौर पर "ब्लड मून" कहा जाता है। यह नजारा मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे सहित देश के कई हिस्सों में साफ नजर आएगा।

mumbai blood moon maharashtra chandra grahan timing

मुंबई, पुणे समेत तमाम शहरों में आज दिखेगा ब्लड मून

मुंबई और आसपास के शहरों में ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी। इसके बाद यह ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर पहुंच जाएगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और एक खूबसूरत लालिमा लिए दिखाई देगा। ग्रहण का समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस प्रकार, इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी, जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 1 घंटा 22 मिनट तक रहेगी। इस बार चंद्रमा अपने पेरिजी के करीब होने के कारण सामान्य से थोड़ा बड़ा और चमकीला नजर आएगा।

End of Feed