Mumbai News: बस इतनी सी बात के लिए हत्यारे बन बैठे दो शख्स, दिल दहला देगा का ये मामला

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Oct 31, 2022, 01:49 PM IST

Mumbai Crime News: नवी मुंबई में हत्या की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने किशोर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी क्योंकि उसने उन्हें अपने वाई-फाई का पासवर्ड देने से मना कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवी मुंबई में छोटी सी बात पर किशोर को उतारा मौत के घाट
  • आरोपी किशोर से मांग रहे थे उसके वाई-फाई का पासवर्ड
  • पासवर्ड न देने पर पहले उसे पीटा फिर चाकू घोंप दिया

Mumbai News: नवी मुंबई के कामोठे में हाउसिंग सोसायटियों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर पर हमला करने और चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने किशोर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी क्योंकि उसने अपने इंटरनेट का वाई-फाई पासवर्ड आरोपियों को देने से इनकार कर दिया था। घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कामोठे के सेक्टर 14 के पास की है।

Mumbai News

वाई-फाई पासवर्ड ने ली किशोर की जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपियों की पहचान रवींद्र और राज के तौर पर हुई है। दोनों कामोठे में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं। मृतक का नाम विशाल मौर्य था, जिसकी उम्र 17 साल थी। मामले पर कामोठे की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्मिता जाधव ने कहा है कि, शुक्रवार को एक बेकरी में काम करने वाले विशाल मौर्य की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed