Mumbai Crime News: मुंबई-गोवा हाईवे पर लग्जरी कार में मिला व्यापारी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 11:47 AM IST

Mumbai Crime News: मुंबई-गोवा हाईवे पर एक लग्जरी कार में एक व्यापारी का शव मिला है। एक दिन पहले से शव ऑडी कार में पड़ा था, जिसकी छापी पर चाकू या गोली के गंभीर घाव मिले हैं। मृतक पानी की सप्लाई करने वाले टैंकर का कारोबार करता था और उस पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई-गोवा हाईवे पर एक लग्जरी कार में एक व्यापारी का शव मिला है
  • एक दिन पहले से शव ऑडी कार में पड़ा था
  • मृतक पानी की सप्लाई करने वाले टैंकर का कारोबार करता था

Mumbai Crime News: कुछ घटनाएं ऐसी होती जिसकी वजह का पता लगाने में पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं। हालांकि हर हत्या और चोरी के पीछे कोई न कोई मकसद जरूर होता है। अब मुंबई पुलिस एक व्यापारी की हत्या की वजह पता लगाने और हत्यारों की तलाश में जुट हुई है। मुंबई-गोवा हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लग्जरी कार में 44 साल के व्यापारी का शव मिला। घटना शुक्रवार शाम पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे की है।

mumbai crime

मुंबई-गोवा हाईवे पर कार में मिला व्यापारी का शव ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी का शव एक ऑडी कार में मिला है। पुलिस के मुताबिक कार मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार से खड़ी थी और शुक्रवार को एक राहगीर ने कार के अंदर शव देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

End of Feed