Mumbai: खुद को गॉडमैन बताने वाले ने महिला के साथ की धोखाधड़ी, ऐसे दिया घटना का अंजाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:43 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के कल्याण से पुलिस ने खुद को गॉडमैन (स्वयंभू संत) बताने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। इस गॉडमैन पर एक महिला के साथ 5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। गॉडमैन ने महिला को जादू टोना के जरिए उसके देवर का मानसिक इलाज करने का वादा किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने एक शातिर गॉडमैन को किया गिरफ्तार
  • गॉडमैन पर एक महिला के साथ 5 लाख रुपये की ठगी करने का है आरोप
  • पीड़ित महिला का देवर मानसिक तौर पर है बीमार

Mumbai Crime News: काला जादू और तंत्र विद्या जैसी चीजों के जरिए लोगों के साथ ठगी के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। शातिर बदमाश मासूम लोगों को तंत्र विद्या का झांसा देकर उनसे कई तरह की चीजें हड़प लेते हैं। ऐसा ही ठगी का नया मामला मुंबई के कल्याण में देखने को मिला है, जहां खुद को गॉडमैन (स्वयंभू संत) बताने वाले ने एक महिला के साथ 5 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित महिला अपने देवर का इलाज करवाने के लिए आरोपी गॉडमैन के पास गई थी।

Mumbai News

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी गॉडमैन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित महिला का देवर मानसिक तौर पर बीमार है। आरोपी की पहचान आसिफ हिंगोरा के रूप में हुई है। बाजारपेठ पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि हिंगोरा ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

End of Feed