Mumbai News: घर में दबी मिली महिला की लाश, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, बोला- अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 12:55 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक घर की रसोई में महिला का शव दफन मिला है। पुलिस ने बताया है कि महिला का शव कई महीनों से दफन था। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब घर के मालिक ने तीन महीने बाद अपने घर का ताला तोड़कर घर का निरीक्षण किया था। मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर की रसोई में महिला का शव मिला दफन
  • महिला का शव कई महीनों से था दफन
  • मालिक ने तीन महीने बाद अपने घर का ताला तोड़ा

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। पुलिस को शहर के वालुज इलाके के समता नगर में एक छोटे से घर की रसोई में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया है। घर के अंदर महिला के दफन शव का पता लगा, जब तीन महीने बाद घर को खोला गया था। रसोई के फर्श को खोदने के बाद जो दिखा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

mumbai news (13)

घर में दफन मिली महिला की लाश

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, पुलिस मृत महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई करेगी, अगर मामला हत्या का निकला। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस ने बताया है कि, 14 दिसंबर को, मकान मालिक सूर्यकांत शेलके ने घर में प्रवेश करने के लिए ताला तोड़ दिया था।

End of Feed