Mumbai Crime News: बाप-बेटे का रिश्ता हमेशा खास होता है, एक पिता अपने बेटे की अच्छी परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष करता है, ताकि वह अपने बेटे को एक कामयाब इंसान बना सके, लेकिन क्या हो जब वही बेटा उस बाप का कातिल बन जाए। मुंबई में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे की है।
बेटा बना पिता का कातिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अंबरनाथ कस्बे के दत्ता कुटीर चॉल में हुई थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे और मृत पिता के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर काफी झगड़ा देखने को मिलता था।
