Mumbai News: 23 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती करने वाला आरोपी, जानिए कैसे काट रहा था दिन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 03:55 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के हत्थे 23 साल से फरार एक शातिर डैकत चढ़ा है। उस पर साल 1999 में डकैती करने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया है कि फरार आरोपी अपनी पहचान बदलकर 23 साल से पुणे में रह रहा था। मुंबई पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा 23 साल से फरार एक शातिर डैकत
  • डैकत पर साल 1999 में डकैती करने सहित अन्य मामले दर्ज हैं
  • मुंबई पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया

Mumbai Crime News: कुछ शातिर बदमाश पुलिस और कानून की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब होते हैं। हालांकि वह ऐसा सिर्फ कुछ वक्त तक के लिए कर पाते हैं। एक न एक दिन पुलिस उनको पकड़ ही लेती है। पुलिस ऐसे बदमाशों को पकड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहती है। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है। मुंबई पुलिस के हत्थे 23 साल से फरार एक शातिर डकैत चढ़ा है, जो साल 1999 से जमानत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कुख्यात गैंग अमर नाइक के गिरोह का सदस्य रह चुका है।

Mumbai Crime News.

पुलिस ने गिरफ्तार किया 23 साल पुराना आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रवींद्र मारुति ढोले के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 50 साल है। वह पिछले 23 साल से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस के चंगुल से बचा हुआ था। मुंबई पुलिस ने मारुति को पुणे से गिरफ्तार किया है। वह 1999 के एक डकैती मामले सहित कई मामलों में वांछित है।

End of Feed