Mumbai News: पुलिस कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने शराब पीकर 'दोस्त' से किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 01:53 PM IST

Mumbai News: मुंबई में दुष्कर्म की अलग तरह की घटना देखने को मिली है। वसई-विरार पुलिस ने एक कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला आरोपी कांस्टेबल की दोस्त थी। नशे में देख दोनों ने पीड़िता का फायदा उठाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुष्कर्म का अलग तरह का मामला आया सामने
  • कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
  • महिला के नशे में होने का उठाया फायदा

Mumbai Crime News: मुंबई में दुष्कर्म का अलग तरह का मामले सामने आया है। अपने पति के साथ झगड़े के बाद एक 31 वर्षीय महिला कुछ सलाह लेने के लिए अपने दोस्तों के पास गई, लेकिन उसे इस बात का थोड़ा सा भी एहसास नहीं था कि, उसके दोस्त ही उसके साथ हैवानियत करेंगे। महिला का दोस्त वसई पुलिस स्टेशन का एक कांस्टेबल है, कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना 24 सितंबर को हुई थी, लेकिन कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, इसलिए पीड़िता ने वसई-विरार पुलिस को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

Mumbai News

महिला के साथ कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी कांस्टेबल की पहचान राहुल के रूप में हुई है। नालासोपारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, बुधवार को अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों ने दुष्कर्म के लिए महिला की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया था। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि, वह 2021 में अपने पति के माध्यम से आरोपी राहुल से मिली थी।

End of Feed