मुंबई में सौतेले पिता की हैवानियत... 5 साल की बेटी के साथ किया ये काम, सुनकर कांप जाएगी रूह

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में सौतेले पिता ने 5 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ के दौरान कुबूल किया कि बच्ची की हत्या उसने ही थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

Mumbai Crime News: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 40 वर्षीय शख्स ने अपनी 5 साल की सौतली बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव अरब सागर से फेंक दिया। पुलिस को उसका शव समुद्र में तैरता हुआ बरामद हुआ। जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी इमरान शेख को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Crime

फाइल फोटो

बच्ची की मां ने की थी गुमशुदगी की शिकायत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है। उसने आरोपी शेख के साथ दूसरी शादी की थी। उसने अपने पति के साथ एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में बेटी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एंटॉप हिल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस दौरान पुलिस ने बच्ची को सौतेले पिता के साथ देखा। जिसके बाद पुलिस को शेख पर शक हुआ और उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया गया।

End of Feed