Mumbai Crime News: 53 वर्षीय समलैंगिक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने और उसकी न्यूड तस्वीरें, चैट और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी के आरोप में पुलिस ने 1 आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर पीड़ित समलैंगिक से उसकी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये की वसूलने करने का आरोप है। एमआरए मार्ग पुलिस के अनुसार, पीड़ित समलैंगिक एक बिजनेसमैन है। उसने इंस्टाग्राम पर तीन आरोपियों में से एक से दोस्ती की और उसके साथ दक्षिण मुंबई के एक होटल में दो दिन बिताए।
समलैंगिक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने पर 3 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस ने बताया है कि, इन दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता की तस्वीरें ली थीं और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करने लगा। आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद से एक साल में पीड़ित समलैंगिक से लाखों रुपये की उगाही की। आरोपियों की पहचान सूरज, दीपक और योगेश के रूप में हुई है।
