Mumbai Crime News: फूड डिलीवरी बॉय से जुड़ा एक और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मुंबई की एक 19 साल की युवती ने एक मशहूर फूड डिलीवर कंपनी के एंप्लॉई के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। मामला पनवेल तालुका पुलिस थाने का है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है जब पनवेल के कोन में एक हाउसिंग सोसाइटी की 19 वर्षीय लड़की ने खाने का ऑर्डर दिया था।पीड़िता ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की छात्रा है और पनवेल के फ्लैट में कॉलेज के तीन अन्य साथियों के साथ रहती है। मंगलवार को पीड़िता और उसके साथियों ने बाहर से खाना मंगवाया। जैसे ही खाना आया, पीड़िता ने उसे लेने के लिए दरवाजा खोला, तो आरोपी फूड डिलीवरी बॉय ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और वहां से चला गया।
फूड डिलिवरी बॉय पर छेड़छाड़ का आरोप
