Mumbai Crime News: दरिंदगी की सारी हदें पार, नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:39 AM IST

Mumbai Crime News : दक्षिण मुंबई में दुष्कर्म की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक रेप पीड़ित नाबालिग के साथ टैक्सी ड्राइवर और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण मुंबई में दुष्कर्म की एक हैरान कर देने वाली घटना आई सामने
  • रेप पीड़ित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  • एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी


Mumbai Crime News: मुंबई में दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है। एक 15 साल की रेप पीड़ित नाबालिग के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना दक्षिण मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस थाने की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बार है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 22 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे टैक्सी चालक और उसके साथी के संपर्क में आई थी।

Mumbai News

पीड़ित नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

टैक्सी चालक और उसके साथी ने पीड़ित नाबालिग को नौकरी का झांसा दिया और उसे दक्षिण मुंबई के एक लॉज में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले नाबालिग जुलाई में भी दुष्कर्म की एक घटना का शिकार हुई थी।

End of Feed