Atal Setu Road Accident: मुंबई में बने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। अटल सेतु का उद्घाटन 12 जनवरी को हुआ था। पुल को खुले बस 15 दिन का समय ही हुआ है। अटल सेतु को खुले अभी एक महीने का समय अभी पूरा नहीं हुआ था कि यहां से एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। MTHL पर हादसा देर रात में हुआ था।
अटल सेतु पर हुआ सड़क हादसा
बता दें कि अटल सेतु पर तेज रफ्तार से चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई। ये हादसा देखने में इतना खतरनाक था की इसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। डिवाइडर से टकराई ये कार कई बार पलटी है।
अटल सेतु पर हुआ भीषण सड़क हादसा
मुंबई में बने अटल सेतु के खुलने के बाद पहला सड़क हादसा रिपोर्ट किया गया है। अटल सेतु पर तेज रफ्तार से चल रही लाल रंग की मारुति कार हादसे का शिकाल बन गई है। इस कार में 2 महिलाएं और 3 बच्चे बैठे हुए थे, जो नवी मुंबई के चिरले से मुंबई तरफ जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। बता दें कि इसकी वीडियों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दरअसल, किसी और गाड़ी के डैश कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। जिसे देख लोगों की रूह तक कांप जा रही है। बता दें कि इस हादसे के दौरान कार में बैठे पांचों लोगों बिल्कुल सुरक्षित हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है।
