राज ठाकरे की आलोचना करने पर भड़के MNS कार्यकर्ता, NCP नेता की कार में की तोड़फोड़

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी को राज ठाकरे की आलोचना करना महंगा पड़ गया। गुस्साए मनसे कार्यकर्ता ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। दरअसल, एनसीपी नेता ने हाल ही में राज ठाकरे के बयान को लेकर उनकी आलोचना की थी।

महाराष्ट्र के अकोला में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान पार्षद अमोल मिटकरी की कार में तोड़फोड़ कर दी। मिटकरी ने पुणे में हाल ही में हुए जलभराव को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की थी, जिसके बाद ही यह घटना सामने आई है।

vandalise car

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने अकोला जिला महिला शाखा की अध्यक्ष समेत मनसे के 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैरकानूनी जमावड़ा, चोट पहुंचाना, भीड़ जुटाने व आगजनी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। अजित पवार के करीबी और राकांपा प्रवक्ता मिटकरी ने दावा किया कि राज ठाकरे के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर अकोला शहर में सरकारी अतिथिगृह के पास मनसे के करीब 30 से 40 कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की।

End of Feed