मुंबई

ठाणे में रिश्ते शर्मसार, पिता ने किया नाबालिग के साथ रेप, बेटी ने कराया मामला दर्ज; आरोपी फरार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग के अनुसार उसका पिता अकसर उसे पीटा करता था और कई बारि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Image

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे पीटा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

डर के कारण घर से भाग गई थी नााबालिग

बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई। सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।’’

इन धाराओं में मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

निजी स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण

बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!