Solapur Fire: सोलापुर के MIDC क्षेत्र में टॉवल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख

Solapur Fire: महाराष्ट्र के सोलापुर में MIDC क्षेत्र में स्थित टॉवल फैक्ट्री में रविवार, 18 मई को भीषण आग लग गई थी। इस दौरान फैक्ट्री में कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने के लिए दमकल टीम ने बचाव अभियान चलाया था। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और कई दमकलकर्मी घायल हो गए हैं।

Solapur Fire: महाराष्ट्र में सोलापुर के MIDC क्षेत्र में स्थित टॉवल फैक्ट्री में कल (रविवार, 18 मई) भीषण आग लग गई थी। आग की इस घटना में 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बचाव अभियान में दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं। फायर ऑफिसर राकेश सालुंके ने बताया कि टॉवल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को 5 से 6 घंटे का समय लगा।

Solapur Fire

सोलाहपुर के MIDC क्षेत्र में टॉवल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सोलापुर टॉवल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सोलापुर के एमआईडीसी के अक्कलकोटा रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल में तड़के 3:45 बजे आग लगी थी। यहां लगी आग इतनी भीषण थी फैक्ट्री से निकलती आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में फंसे फैक्ट्री के मालिक और परिवार के अन्य लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। लेकिन हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

End of Feed