उत्तर मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 18 अन्य घायल

उत्तर मुंबई के दहिसर में स्थित एक 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। राहत दलों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया है।

Dahisar Building Fire: उत्तर मुंबई के दहिसर इलाके में एक 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Dahisar Building Fire (Symbolic Photo)

दहिसर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)

यह हादसा रविवार को हुआ, जब इमारत में अचानक आग लग गई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। दमकल विभाग और अन्य राहत दलों की तत्परता से समय रहते आग बुझा दी गई, लेकिन इस दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई और कई लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed