Maratha Quota Protests: और गर्माया मराठा आरक्षण आंदोलन, जरांगे ने पानी न पीने की कसम खाई, मुंबई पुलिस ने जारी की 'ट्रैफिक एडवाइजरी'

Maratha Quota Protests: मनोज जरांगे और आजाद मैदान तथा आस-पास के इलाकों में डेरा डाले प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

मनोज जरांगे ने ओबीसी श्रेणी के तहत मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। मुंबई के आज़ाद मैदान में मराठा आरक्षण आंदोलन सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार से पानी न पीने की कसम खाई है और कहा है कि वह अपनी मांगों के लिए 'गोली' भी खा लेंगे।

jarange

मनोज जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (फोटो:X)

जारांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत मराठों के लिए 10 प्रतिशत कोटा की मांग को लेकर शुक्रवार से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को कहा कि वह इस मामले पर कानूनी राय लेगी।

End of Feed