मुंबई

Mumbai Murder: पुरानी रंजिश के चलते शख्स को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई के अंधेरी इलाके में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुनील कोकाटे नाम के शख्स ने सुजीत सिंह पर चाकू से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Image

फाइल फोटो

Mumbai Crime News: मुंबई के अंधेरी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण गुरुवार को 41 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का नाम सुजीत सिंह है। अंधेरी पुलिस ने इस मामले में सुनील कोकाटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, सुजीत सिंह और सुनील कोकाटे अंधेरी के कोल डोंगरी स्थित माला धारी रहिवासी संघ में पड़ोसी थे। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था, जिससे दोनों का रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुरानी रंजिश के कारण सुनील कोकाटे ने गुस्से में आकर सुजीत सिंह पर चाकू से हमला किया। हमले में सुजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ब्रांदा इलाके में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

इससे पहले, 11 फरवरी को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई थी। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article