मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के बाहर लूटपाट, पीड़ित को लगी गोली; कीमती सामान लेकर फरार

मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना घटी है। आरोपी ने शख्स को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

दक्षिण मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमलावर पीड़ित का कीमती सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाना क्षेत्र में पी. डीमेलो मार्ग पर हुई।

crime news.

सांकेतिक फोटो।

पीड़ित को लगी गोली

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के घुटने के नीचे गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

End of Feed