IT सिटी पुणे को जल्द ही और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही हैं। भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2024 को ही घोषणा की थी कि पुणे को जल्द ही चार और वंदे भारत ट्रेनें मिलेंगी और उसका आंकड़ा 6 हो जाएगा। बात करें पुणे के मौजूदा वंदे भारत मैप की तो अभी यह शहर कोल्हापुर, हुबली और शोलापुर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा है। चार और वंदे भारत मिलने से चार अन्य रूट पर भी यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिन रूट पर यह नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जानी हैं, वह हैं पुणे-शेगांव, पुणे-वडोदरा, पुणे-सिकंदराबाद और पुणे बेलगावी। इन रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से समय की काफी बचत होगी और इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।
नए वंदे भारत एक्सप्रेस रूट की खूबियां
- भरोसेमंद और तेज सेवा - इन रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा और यात्रा में समय भी कम लगेगा।
- आधुनिक सुविधाएं - इन ट्रेनों में शानदार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एर्गोनॉमिक सीटिंग व्यवस्था होगी।
- एडवांस सेफ्टी फीचर्स - इन रूट्स पर यात्रियों सुरक्षित सफर करके मन की शांति मिलेगी, कटिंग-एज सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- सड़क यात्रा का विकल्प - वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर काफी तेज होगा इससे यात्रियों को सड़क मार्ग की बजाय ट्रैफिक मुक्त सफर का अवसर मिलेगा।
कब शुरू होगी ट्रेन सेवा -अभी इन प्रस्तावित रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह घोषणा भी जल्द हो जाएगी और इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट
पुणे-कोल्हापुर रूट पर अभी स्टैंडर्ड सीट का किराया 560 रुपये है, जबकि स्पेशल कोच के लिए आपको 1135 रुपये का टिकट लेना होता है। इसी तरह पुणे-हुबली रूट पर स्टैंडर्ड सीट के लिए आपको 1530 रुपये चुकाने होते हैं, जबकि स्पेशल कोच का किराया 2780 रुपये है।
ये भी पढ़ें - हरियाणा का सबसे ठंडा इलाका, जानें कितना रहता है तापमान
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलती हैं। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स होते हैं, जिसमें तेज सफर, बेहतर सुविधाएं और यात्रा में कम सिरदर्दी प्रमुख हैं। यह ट्रेनें हफ्ते में कई बार चलती हैं, जिससे नियमित यात्रियों के साथ ही कभी-कभार सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी सुविधा होती है।
पुणे में वंदे भारत बढ़ने का असर
पुणे में वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा बढ़ने से यहां के यात्रियों के साथ ही अर्थव्यवस्था पर भी पॉजिटिव इम्पेक्ट पड़ेगा। तेज सफर का सीधा मतलब यह है कि यात्रा के दौरान यात्रियों की परेशानी कम होगी और बिजनेस को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा नए रूट खुलने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्री तेजी से आरामदायक सफर करके यहां तक पहुंच पाएंगे।
पुणे से 4 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलना क्षेत्र में रेलवे सफर के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इससे शेगांव, वडोदरा, सिकंदराबाद और बेलगावी जैसे इलाकों के लिए तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर के रास्ते खुलेंगे।
