Maharashtra: टैंक में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चार साल का बच्चा शाम 6 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन, रास्ते में एक खुले टैंक पर पैर पड़ने से वह उसमें जा गिरा और उसकी मौत हो गई। बच्चे के मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है-

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की टैंक में गिरने से मौत हो गई। मामला अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके का है। जहां बच्चा समर शेख घर से शाम को 6 बजे खेलने के लिए निकला था और वह गली के किनारे से गुजर रहा था। तभी उसका पैर टैंक पर पड़ गया और वह उसके अंदर जा गिरा। टैंक में गिरने से उसकी जान चली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम की मौत से घर में कोहराम मजा हुआ है।

mahrashtra

टैंक में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

टैंक में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

End of Feed