Maharashtra Samruddhi Mahamarg: सड़क के जरिए मुंबई से नागपुर का सफर करने वालों को बहुत जल्द खास तोहफा मिलने वाला है। यहां से आने और जाने वालों के लिए बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है। हाल ही में इसकी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मुंबई से नागपुर आने-जाने वालों के लिए बहुत जल्द सफर आसान और कम समय का होने वाला है। खास बात यह है कि बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस वे का निर्माण बहुत सी चीजों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
इस एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों को प्रकृति का खास नजारा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस वे का निर्माण जंगली जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर भी किया गया है, जिनके लिए अलग से खास रास्ता बनाया गया है।
एक्सप्रेस वे महाराष्ट्र के 10 प्रमुख शहरों को जोड़ता है
प्रकृति की खूबसूरती से भरपूर 701 किमी. लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का पूरा नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। इस एक्सप्रेस वे पर 17 अंडरपास बनाए गए हैं, जो आने-जाने वाले मुसाफिरों को सहुलियत पहुंचाएंगे। बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस वे मुंबई के कई शहरों तक अपनी पहुंच रखता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को आसान हो जाएंगी। यह एक्सप्रेस वे महाराष्ट्र के 10 प्रमुख शहरों को जोड़ता है। जिसमें अहमदनगर, ठाणे, नागपुर, नाशिक, वर्धा, जालना, अमरावती, औरंगाबाद, अहमदनगर और बुलढाना शामिल हैं।
8 लेन का एक्सप्रेस वे
बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेस 10 जिलों, 26 तालुका और करीब 392 गांवों को जोड़ता है। यह 8 लेन का एक्सप्रेस वे है यानी दोनों तरफ 4 लेन और इसपर वाहनों की अधिकतम गति 150 किमी. प्रति घंटा रहेगी। जिससे साफ है कि इसपर सफर करने वाले यात्री समय बचा सकेंगे। वहीं एक्सप्रेस वे पर किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा और मुफ्त टेलिफोन बूथ जाएंगे। ताकि लोगों को तुरंत सुविधा मिल सके।
