Jalna Student Suicide: जयपुर, दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र के जालना के एक स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बच्ची 8वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्कूल के कर्मचारियों और टीचर्स उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस बीच मृतक छात्रा के परिवार ने स्कूल और शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
दिल्ली-जयपुर के बाद जालना में 8वीं क्लास छात्रा ने किया सुसाइड (Photo-iStock)
मृतक बच्ची की पहचान आरोही दीपक बिडला के तौर पर हुई है और वह मस्तगढ़ की रहने वाली थी। अधिकारी ने बताया की शुक्रवार, 21 नवंबर को स्कूल शुरू हुआ और पढ़ाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद आरोही ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
स्कूल पर पिता ने लगाए गंभीर आरोप
इस घटना के बाद आरोही के पिता ने बताया कि आरोपी हर दिन की तरह स्कूल गई थी। घर पर उसने किसी प्रकार की परेशानी नहीं दिखाई थी। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी ने बस क्लास में पढ़ने वाले कुछ लड़कों द्वारा छेड़ने की शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने बच्ची को इस संबंध में टीचर से बात करने के लिए कहा, लेकिन इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आरोही कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन (Poor Academic Performance) को देखते हुए उसके माता-पिता को स्कूल बुलाया गया था। आशंका जताई गई है कि आरोही में परिवार और दादी तक पढ़ाई को लेकर शिकायत जाने का डर था, जिसके कारण दबाव और तनाव में आकर उसने यह भयावह कदम उठाया होगा। कई आशंकाओं के बीच पुलिस की टीम घटना के पीछे की सही वजह जानने के लिए मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार और स्कूल के टीचर से पूछताछ की जा रही है।है।
