“राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता अभियान” – हर घर तक सरकारी योजनाओं का संकल्प

महाराष्ट्र सरकार आम जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए एक नई पहल शुरू कर रही है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में “राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता अभियान” चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों, छात्रों, महिलाओं और हर वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

“राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता अभियान” – हर घर तक सरकारी योजनाओं का संकल्प

राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता तक योजनाओं को सीधे पहुँचाना है। अगस्त में आयोजित “राजस्व सप्ताह” के दौरान हजारों लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया था। उसी अनुभव के आधार पर अब यह बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed