मुंबई में मानसूनी बारिश का सितम, समंदर में उठेंगी 4.64 मीटर ऊंची लहरें; धीमी पड़ी लोकल की रफ्तार

Maharashtra Rain Alert 25 जुलाई : महाराष्ट्र में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। अगले 3 से 4 दिन मुंबई समेत अन्य जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। शुक्रवार दोपहर 12:40 मिनट पर समंदर में 4.64 मीटर के हाईटाइड का अलर्ट घोषित है, लिहाजा समुद्री तटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके लिए BMC (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Maharashtra Rain Alert 25 जुलाई : महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत अन्य जिलों में जुलाई के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। खासकर, मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण दोपहर को समुद्री लहरें (हाईटाइड) देखने को मिलेंगी, लिहाजा लोगों को समुद्र के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। स्काईमेट के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार 100 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। सोमवार से बुधवार के बीच लगभग 300 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। आज सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

Mumbai High Tide Alert

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट (फोटो-Istock)

समुद्र में ऊंची लहरों का प्रकोप

जुहू के सिल्वर बीच के पास ऊठी समुद्री लहरों के कारण सड़क को बंद कर दिया गया है क्योंकि लहरें तेज़ हवाएं चौपाटी की ओर से आ रही हैं। ऊंची लहरों और तेज हवा के झोंके ने चौपाटी से सटे एक गार्डन की बाउंड्री वॉल को तहस नहस कर दिया है और दीवार ढह चुकी है। इस एरिया में शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, सनी देओल और शक्ति कपूर जैसे सितारों के घर हैं।

End of Feed