महाराष्ट्र में बारिश का कहर, बाढ़ का संकट गहराया, बारिश संबंधी घटनाओं में 5 लोगों की मौत

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत और 72 पशुओं की मौत दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते पालघर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा भी की गई है।

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी मुंबई समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा के बाद अब नासिक जिले में भी अतिवृष्टि का तांडव देखने को मिला है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं 72 पशुओं की भी मौत दर्ज की गई है। अब तक बरसात की बाढ़ और बारिश में फंसे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Maharashtra News

महाराष्ट्र में बारिश का कहर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

भारी बारिश के कारण नदियां उफान

नासिक में भारी बारिश के कारण गोदावरी और दारणा नदी उफान पर हैं। गोदाघाट स्थित दुतोंड्या मारुति मंदिर तक पानी पहुंच गया है और राम सेतु पुल पहली बार पानी के नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में छत्रपति संभाजीनगर में 110.3 मिमी, मुंबई शहर में 120.8 मिमी, मुंबई उपनगर में 83.3 मिमी, नासिक में 76.6 मिमी और अहमदनगर में 81.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

End of Feed