महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, जून-सितंबर की भारी बारिश से प्रभावित मछुआरों के लिए विशेष पैकेज घोषित

जून से सितंबर के दौरान महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण मछुआरों की आजीविका बहुत प्रभावित हुई है। इस दौरान नावों नष्ट हुई, मछली पकड़ने के जाल क्षतिग्रस्त हुए और मछली के भंडार को नुकसान पहुंचा। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय सहायता और रियायत देने की घोषणा की है। अत्यधिक भारी बारिश के कारण नावों नष्ट हुई, मछली पकड़ने के जाल क्षतिग्रस्त हुए और मछली के भंडार को नुकसान पहुंचा।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार यानी आज, 29 अक्टूबर को मछुआरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, उन मछुआरों को वित्तीय सहायता और रियायत देने की घोषणा की जिनकी आजीविका इस साल जून और सितंबर के बीच अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है। राज्य मत्स्य विभाग द्वारा जारी एक सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ के कारण जिनकी नावें, मछली पकड़ने के जाल या मछली के भंडार को नुकसान पहुंचा, उनके लिए एक विशेष राहत पैकेज को मंजूर किया गया है।

Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार का मछुआरों के लिए बड़ा ऐलान (Photo Canva)

मछुआरों के लिए राहत पैकेज

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस पैकेज के तहत प्रभावित मछुआरों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त नावों के लिए 6,000 रुपये और पूरी तरह से नष्ट हुई नावों के लिए 15,000 रुपये का मुआवजा की घोषणा की है। दूसरी तरफ पूरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मछली पकड़ने के जालों के लिए मछुआरों को क्रमशः 4,000 रुपये और 3,000 रुपये की राहत राशि दी जाएगी। वहीं मछली भंडार के नुकसान पर मछुआरों को 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मछलियों के अपेक्षित उत्पादन के 50 प्रतिशत तक सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है।

End of Feed