प्रेमी बना हत्यारा, शादी नहीं की तो 15 महीने के बच्चे को उबलते पानी में डाला; मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2023, 02:53 PM IST

Pune Crime News: जानकारी के मुताबिक, आरोपी के महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जब महिला ने मना कर दिया तो उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

Police, Pune Crime

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि यह घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई। बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी।

End of Feed