Maharashtra: बीड में मौलवी का विवादित बयान, योगी आदित्यनाथ को दे डाली धमकी; दर्ज हुआ मामला

महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव कस्बे में 'आई लव मोहम्मद' विरोध प्रदर्शन के दौरान एक विवादित बयान ने माहौल को गर्मा दिया है। यहां एक प्रदर्शन में मौलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव कस्बे से एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां मंगलवार को आयोजित 'आई लव मोहम्मद' मामले में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मौलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी की।

beed controversial statement

आई लव मोहम्मद को लेकर चल रहे प्रदर्शन में दिए गए विवादास्पद विवाद

क्या कहा मौलवी ने?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मौलवी हाफिज अशफाक शेख खुलेआम चुनौती देते हुए कह रहा है, "अगर हिम्मत है तो माजलगांव आकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार करो जिसने 'आई लव' का बैनर लगाया है। मैं खुदा की कसम खाता हूं, मुस्तफा मस्जिद के सामने उस आदमी को चुनौती देता हूं... तुम्हें यहीं दफनाया जाएगा।" यह भाषण धमकी भरे लहजे में दिया गया था और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed