Buldhana Accident: शिरडी जा रही वैन की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर, 38 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

Buldhana Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक ट्रैवल वैन ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे 38 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। वैन में सवार श्रद्धालु हैदराबाद के कुनेर से शिरडी जा रहे थे। इसी दौरान मलकापुर-नंदुरा हाईवे पर वडनेर भोलजी के पास यह हादसा हुआ।

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 38 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात जिले में मलकापुर-नंदुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वडनेर भोलजी के पास हुआ। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल वैन हैदराबाद के कुनेर से शिरडी जा रही थी, तभी वडनेर भोलजी के पास वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई।

Accident

फाइल फोटो

झपकी आने से हादसा होने की आशंका

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तुरंत सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मलकापुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या ड्राइवर की झपकी को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

End of Feed