Maharashtra News: गढ़चिरौली में बड़ा सरेंडर, माओवादी कमांडर भूपति समेत 61 नक्सलियों ने डाले हथियार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 61 नक्सिलयों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। जिनमें शीर्ष नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति भी शामिल है। संगठन में बढ़ते मतभेद और घटते जनसमर्थन के चलते उसने हथियार छोड़ शांति का रास्ता चुना।

Naxalites Surrender in Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति और 60 अन्य नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों ने सोमवार देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सूत्रों के अनुसार, वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन में सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता था और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी।

Maoists

सांकेतिक फोटो (PTI)

बढ़ते मतभेदों के कारण आंतरिक संघर्ष

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि हाल के महीनों में भूपति और शीर्ष नक्सली नेतृत्व के बीच बढ़ते मतभेदों के कारण आंतरिक संघर्ष पैदा हो गया था। भूपति ने दावा किया था कि हथियार के बल पर संघर्ष विफल हो गया है और उसने घटते जन समर्थन एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मारे जाने का हवाला देते हुए शांति एवं संवाद की ओर रुख करने की अपील की थी।

End of Feed