Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सिलेंडर विस्फोट होने का ये मामला चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान का है। यहां सुबह करीब साढ़े सात बजे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद यहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों की इस संख्या में चार महिलाएं हैं और 6 पुरुष हैं। 8 घायलों को गोवंडी स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति को सायन अस्पताल और एक व्यक्ति को इनलक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेंबूर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
