Mumbai News: कांदिवली में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 03:16 PM IST

Kandivali Fire Incident: मुंबई के कांदिवली में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि अन्य तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, करीब आठ दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया हैं।

Fire Incident In Kandivali: महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली पश्चिमी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचाना मिलते ही करीब आठ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि 8 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिय गया। वहीं, इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। जबकि 3 घायल लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली हैं।

Mumbai News: कांदिवली में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन घायल

Mumbai News: कांदिवली में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन घायल ( Photo: Twitter/ANI)

8 दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

दरअसल, महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली पश्चिमी इलाके में दोपहर करीब 12:27 बजे महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे 8 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा हैं।

End of Feed