बिहार जाते वक्त रास्ते से गायब हुआ था युवक, परिवार ने कर दिया था क्रिया-कर्म; अब नौ महीने बाद पहुंचा घर

पिछले साल एक युवक बिहार जाते वक्त लापता हो गया था। उसके परिवार ने उसे मरा हुआ मानकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब कल्याण आरपीएफ ने उसे उसके परिवार से मिलाया है।

आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। कुछ ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक युवक नौ महीने बाद अपने परिवार से मिला है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और नौ महीने पहले अपने घर बिहार के लिए निकला था, लेकिन भटकर कहीं और पहुंच गया था, जो अब दोबारा अपने परिवार से मिल सका है।

missing

सांकेतिक फोटो।

मानसिक रूप से कमजोर है युवक

दरअसल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बिहार के रहने वाले 20-वर्षीय दिमागी रूप से कमजोर युवक को उसके परिवार से मिलाया। रेलवे अधिकारी के मुताबिक, युवक का परिवार उसे मरा मान चुका था और इतना ही नहीं उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि अर्जुन कुमार पिछले वर्ष अगस्त से लापता था। वह हिमाचल प्रदेश से बिहार में अपने गृहनगर जाने के लिए निकला था। उसके माता-पिता हिमाचल में काम करते थे।

End of Feed