कल बदल जाएगा भारत का आसमान, तेजस मैक-1ए भरेगा उड़ान; आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेंगे कदम

कल यानी 17 अक्टूबर 2025 को भारत का स्वदेशी तेजस MK-1A लड़ाकू विमान HAL, नासिक से अपनी पहली उड़ान भरेगा। यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विमान में AESA राडार, उन्नत सेंसर, स्टील्थ डिजाइन और बहुमुखी लड़ाकू क्षमताएं हैं। इस लॉन्च से IAF का बेड़ा आधुनिक होगा और भारत की हवाई शक्ति को नई दिशा मिलेगी।

भारत की हवाई शक्ति के इतिहास में कल यानी शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 का दिन एक नई कहानी लिखने वाला है। कल पहली बार नासिक के आसमान में तेजस MK-1A लड़ाकू विमान की गूंज सुनाई देगी। यह एक स्वदेशी विमान है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस विमान के फ्लाइट को फ्लैग ऑफ करेंगे, जो भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय होगा।

tejas mk1a

तेजस विमान की फाइल फोटो (फोटो - रक्षा मंत्रालय)

आत्मनिर्भरता में भारत की लंबी छलांग

तेजस MK-1A, HAL की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है। यह साबित करता है कि अब भारत वे विमान स्वयं बना सकता है, जिन्हें पहले आयात करना पड़ता था। इस कदम को देश की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed