इस इम्पॉर्टेंट रूट पर Vande Bharat Express में 3 और AC Coach लगाए गए, सालाना 85 हजार सीटें बढ़ीं

निश्चित तौर पर मौजूदा दौर में वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे अच्छी, तेज और आरामदायक ट्रेन है। इस ट्रेन में सफर करने की चाहत रखने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई-गांधीनगर रूट पर ट्रेन में 3 एसी चेयर कार और जोड़ दी हैं।

गुजरात और मुंबई के बीच ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है। व्यापार के सिलसिले में भी काफी संख्या में लोग ट्रेन का सफर करके गुजरात के शहरों से मुंबई पहुंचते हैं। ऐसे में अच्छी ट्रेनों की उपलब्धता बहुत जरूरी है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ही ट्रेन है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। लेकिन बड़ी, संख्या में लोगों को इस ट्रेन की टिकट नहीं मिलने से अन्य ट्रेनों के भरोसे रहना पड़ जाता था। अब रेलवे ने इस ट्रेन में कल यानी रविवार 11 मई से एसी चेयर कार कोच की संख्या बढ़ा दी है।

mumbai Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे 3 कोच

ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का निर्णय शनिवार 10 मई को लिया गया था। वेस्टर्न रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी थी। पोस्ट में कहा गया, 'यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने निर्णय लिया है कि ट्रेन नंबर 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस में 11 मई 2025 से स्थायी तौर पर 3 एसी चेयर कार कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है।'

End of Feed