Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के भिवंडी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जहां पांच बड़ी कंपनियों और एक मंडप सजावट गोदाम में भयंकर आग लग गई। इस घटना में इन कंपनियों के 22 गोदाम जलकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर भिवंडी कल्याण से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
ठाणे से सटे भिवंडी के वडपे गांव की सीमा के भीतर रिचलैंड कंपाउंड क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण आग लगी। जहां 5 बड़ी कंपनियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक मंडप सजावट गोदाम भी आग की लपटों में घिर गया। इन कंपनियों के गोदाम में बड़ी मात्रा में रसायन, प्रिंटिंग मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वास्थ्य संबंधी प्रोटीन खाद्य पाउडर, कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े, जूते, मंडप सजावट सामग्री और फर्नीचर का भंडारण होता था।
आग की चपेट में आई कंपनियां
- केके इंडिया पेट्रोलियम स्पेशलिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड
- कैनन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड कंपनी
- ब्राइट लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड कंपनी
- होलीसोल प्रा. लिमिटेड कंपनी
- एबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड कंपनी
- सजावट सामग्री का बड़ा गोदाम
