मुंबई

Pune: पुणे में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने गला रेतकर की आत्महत्या, तनाव बना सुसाइड की वजह

Pune News: भोपाल के एम्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने पुणे में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

पुणे में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने गला रेतकर की आत्महत्या

Photo : iStock

Pune News: पुणे के वानवड़ी इलाके में रह रहे एक मेडिकल छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र ने फ्लैट के बाथरूम में गला रेतकर सुसाइड किया। पुलिस ने बताया छात्र भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। युवक का नाम उत्कर्ष एम. शिंगणे था, वह महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला था। तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या की।

पुणे में मेडिकल के छात्र ने किया सुसाइड

पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि शिंगणे ने वानवडी इलाके में एक फ्लैट के बाथरूम में कथित तौर पर अपना गला रेत लिया। अधिकारी ने बताया, "पूर्वाह्न सवा 10 बजे नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पंचरत्न आवासीय सोसाइटी के बाथरूम में एक युवक का शव मिला है। जांच में पता चला कि शिंगणे डिप्रेशन (Depression) से पीड़ित था और पिछले कुछ महीनों से दवा ले रहा था।" डीसीपी ने कहा, "वह एक खेल प्रतियोगिता के लिए पुणे आया था। उसके व्हाट्सएप अकाउंट पर एक सुसाइड नोट मिला है।"

जांच में जुटी पुलिस

सुसाइड नोट में पाठ्यक्रम में बदलाव, कक्षा में उपस्थिति और शैक्षणिक तनाव को इस कदम को उठाने के प्रमुख कारणों में से एक बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि शिंगणे ने कुछ दिन पहले 'ऑनलाइन' चाकू जैसी वस्तु मंगवाई थी और कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उसी का इस्तेमाल किया। डीसीपी ने बताया कि शिंगणे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 720 में से 710 अंक हासिल किए थे। उसके पिता डॉक्टर हैं जबकि भाई मेडिकल का छात्र है।

वानवडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article