मुंबई से भागा बांग्लादेशी नागरिक दुर्ग में चढ़ा कानून के हत्थे, भारत से भागने की फिराक में था युवक

मुंबई से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जीआरपी ने शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांग्लादेश के नोडाइल निवासी आजमीन शेख (19) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई से फरार बांग्लादेशी नागरिक को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुंबई पुलिस ने दुर्ग जीआरपी को सूचना दी कि एक बांग्लादेशी नागरिक कुर्ला-हावड़ा शालीमार एक्सप्रेस से हावड़ा की ओर रवाना हुआ है। मुंबई पुलिस की सूचना पर दुर्ग जीआरपी ने शाम लगभग सात बजे शालीमार एक्सप्रेस के दुर्ग पहुंचते ही उसकी तलाशी ली और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

arrest

मुंबई से फरार बांग्लादेशी युवक दुर्ग में गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो | istock)

आरोपी के पास से नहीं मिला कोई दस्तावेज

अधिकारी ने बताया कि जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तब उसने मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया या और सवालों के गोलमोल जवाब देने लगा। बाद में उससे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम आजमीन शेख (19) बताया तथा वह बांग्लादेश के नोडाइल जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दुर्ग जीआरपी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच गई है और आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

End of Feed