'न टीका लगवाऊंगा और न कलावा बांधूंगा, निकालना है तो निकाल दो...' बोले सपा नेता अबू आजमी

मीडिया से बातचीत के दौरान अबू आजमी ने कहा, "मेरे क्षेत्र में नवरात्रि के लिए मेरे हिंदू भाइयों ने उन्हें बुलाया है। मैं तो जरूर वहां जाऊंगा, लेकिन मैं टीका नहीं लगाऊंगा, न कलावा बांधूंगा, निकालना होगा तो निकाल देंगे।

महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि कि नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है और उन्हें कई जगह से निमंत्रण मिला है। उन्होंने दावा किया कि वे पूजा पंडालों में जाएंगे, लेकिन न टीका लगाएंगे और न कलावा बंधवाएंगे। अगर किसी को निकालना है तो निकाल सकता है।

abu azmi

अबू आजमी (फाइल फोटो:PTI)

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है। उनका मकसद सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाना है, जबकि हमारा काम सिर्फ भाईचारा फैलाना है।

End of Feed