'मैंने BJP से नाता तोड़ा, हिंदुत्व से नहीं', उद्धव ठाकरे बोले- राजभवन को शिवाजी महाराज के स्मारक में करें तब्दील

Uddhav Thackeray: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिंदुत्व का 'सड़ा हुआ' संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा-नीत सरकार को मुंबई में राजभवन परिसर को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक में बदल देना चाहिए।

Uddhav Thackeray: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा का त्याग नहीं किया है, लेकिन उनकी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिंदुत्व का 'सड़ा हुआ' संस्करण उन्हें स्वीकार्य नहीं है। ठाकरे ने उत्तर महाराष्ट्र के नासिक में शिवसेना (UBT) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी सुझाव दिया कि राज्य की भाजपा-नीत सरकार को मुंबई में राजभवन परिसर को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक में बदल देना चाहिए तथा राज्यपाल आवास किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर देना चाहिए।

uddhav thackeray

शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT)

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से की ये मांग

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा वास्तव में 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करती है तो केंद्र सरकार को उनकी जयंती पर देशव्यापी अवकाश घोषित करना चाहिए। भाजपा से 2019 में अलग हो चुके ठाकरे ने कहा कि अविभाजित शिवसेना के बिना केंद्र और राज्य की मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी उस स्थिति में नहीं पहुंच पाती कि अयोध्या में राम मंदिर बन सके।

End of Feed