मुंबई

Mumbai: घाटकोपर इलाके में नॉनवेज पर बवाल, MNS नेता ने गुजराती लोगों को दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

घाटकोपर इलाके की इलाके की एक सोसाइटी में बुधवार की रात एक बवाल हो गया। नॉन वेज को लेकर मचे हंगामे में जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आए तो ये मामला नॉनवेज से मराठी बनाम गैर मराठी का हो गया। मौके पर पहुंचे MNS कामगार सेना के उपाध्यक्ष राज पार्टे ने लोगों को समझाने की कोशिश की और खाने-पकाने को निजी आजादी कहा।

Image

mumbai society clash over non veg

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर इलाके की एक सोसाइटी में बुधवार रात उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब सोसाइटी में रहने वाले कुछ गुजराती समाज के लोगों ने मराठी समाज के परिवारों को घर में नॉनवेज पकाने से मना किया। गुजराती समाज के कुछ लोगों का कहना था कि नॉनवेज से बदबू आती है और इससे सोसाइटी का माहौल खराब होता है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नॉनवेज को लेकर ये मामला ऐसा बढ़ा कि मराठी बनाम गैर मराठी तक पहुंच गया।

मामला बढ़ता देख मराठी समाज के लोगों ने राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे MNS कामगार सेना के उपाध्यक्ष राज पार्टे ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी।

इस सोसाइटी में सिर्फ 4 मराठी परिवार रहते हैं और अन्य सभी सदस्य गुजराती और मारवाड़ी है। बुधवार की रात एक मराठी परिवार के नॉनवेज बनाने को लेकर सोसाइटी में विवाद हो गया। गुजराती समाज के कुछ लोगों का कहना था कि नॉनवेज से बदबू आती है और इससे सोसाइटी का माहौल खराब होता है। ये मामला बढ़ने पर MNS के कार्यकर्ता इस सोसाइटी में पहुंचे और उन्होंने सोसाइटी में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मराठी लोगों का अपमान नहीं सहन किया जाएगा। अगर महाराष्ट्र में रहना है, धंधा करना है तो मराठी लोगों का सम्मान करें।

मौके पर पहुंचे राज पार्टे ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की और चेतावनी देते हुए कहा कि "हर व्यक्ति को अपने घर में क्या खाना है और क्या पकाना है, यह उसकी निजी आजादी है।" ये भी कहा कि किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि मराठी लोग गंदे हैं या महाराष्ट्र इसलिए गंदा है। अगर ऐसा है तो फिर यहां आकर रहना क्यों? चार मराठी समाज के लोगों को सोसाइटी में रहने से जोड़कर पार्टे ने ये भी चेताया कि बाहर 4 हजार लोगों को खड़ा कर देंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article