'मोदी सरकार दो साल भी सत्ता में...', संजय राउत ने की भविष्यवाणी

Maharashtra Politics: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक भी सत्ता में रह पाएगी। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 सदस्यीय सदन में 293 सीटें जीती थीं, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था।

Maharashtra Politics: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक भी सत्ता में रह पाएगी। राउत ने दावा किया कि यदि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने में विफल रहती है तो इससे महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी राजनीतिक परिवर्तन आएगा।

Sanjay Raut

संजय राउत (फोटो साभार: @rautsanjay61)

राउत ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शिवसेना (उबाठा) के कुछ नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने राजापुर के पूर्व विधायक राजन साल्वी के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने की अटकलों के जवाब में यह बात कही।

End of Feed