Nagpur News: हैदराबाद से दिल्ली जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार यात्रियों ने एक यात्री को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया। बुरी तरह से पीटने के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे सेवाग्राम के पास हुई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति
सुबह जब आरोपी यात्रियों ने जनरल बोगी में शशांक राम सिंह राज को चोर समझ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल शशांक को नागपुर स्टेशन पर उतारा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। लोगों ने रेलवे प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
