लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान चोरी हुए 100 से अधिक मोबाइल, 20 FIR दर्ज

मुंबई के लालबागचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग के कई मामले सामने आए हैं। श्रद्धालुओं से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 20 एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुंबई में लालबागचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान सोने की चेन और मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी होने की श्रद्धालुओं से कई शिकायतें मिलने के बाद कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शनिवार से अब तक 20 FIR दर्ज की गई है। ज्यादातर पीड़ितों ने बताया कि उन्हें लालबाग स्थित लालबागचा राजा मंडल के पास निशाना बनाया गया, जहां दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी।

Mumbai News

लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान 200 से अधिक चोरियां (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 200 से अधिक चोरी की घटनाएं हुई है, जिनमे लोगों के मोबाइल और सोने की चेन स्नेचिंग की शिकायत मिली हैं। अब तक, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 4 सुलझा लिए गए हैं और मोबाइल चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोने की चेन छीनने के सात मामले दर्ज किए गए, छह सुलझाए गए, दो चेन हुए बरामद है। पुलिस ने चैन स्नेचिंग मामलों में अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

End of Feed