मुंबई: मुम्बई समेत महाराष्ट्र में गणेशउत्सव की उमंग,भक्ति और जोश भले ही भगवान गणपति के विसर्जन के बाद समाप्त हो गया । इस बार मुम्बई पुलिस ने गणेश उत्सव में सुरक्षा के कड़े कदम उठाए थे। आतंकी हमले की आशंका और बार-बार पुलिस को मिल रही धमकी के चलते मुम्बई पुलिस ने इस बार मैनपावर के साथ-साथ तकनीक और AI का भी अच्छे तालमेल के साथ इस्तेमाल किया गया ।
मुंबई शहर में सुरक्षा के मद्देनजर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे
इस बार गणेशउत्सव के साथ-साथ मुम्बई पुलिस को मराठा आंदोलन के चलते शहर में आनेवाले लाखों मराठा आंदोलनकारियों के भीड़ को मैनेज करने की बड़ी चुनौती थी। यही वजह से पुलिस ने इस बार गणेशचतुर्थी और गणेशउत्सव के दौरान सुरक्षा के AI हाईटेक कैमरों का जमकर इस्तेमाल किया।
AI हाईटेक कैमरों के फायदे
इन AI कैमरे की मदद से मुम्बई में भीड़ की योजना बनाने और चोरों की पहचान करने में मुम्बई पुलिस सफल रही। रतलब है कि AI कैमरों से यह भी पता चला कि 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आज़ाद मैदान से 27,000 मराठा प्रदर्शनकारी लालबाग राजा इलाके में आए थे। इतना ही नहीं, AI कैमरों की बदौलत मुंबई पुलिस लालबाग राजा में हर दिन भीड़ का सटीक रिकॉर्ड भी हासिल कर रही थी।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लालबाग राजा में सबसे ज़्यादा भीड़ 5 सितंबर को दर्ज की गई।5 सितंबर को 2.5 लाख लोगों ने लालबाग राजा के दर्शन किए, जबकि गणेशोत्सव के दस दिनों में AI कैमरों के ज़रिए 25 लाख लोगों ने दर्शन किए। पुलिस केवरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस सही योजना बनाने में सक्षम रही क्योंकि लालबागचा राजा गणपति पंडाल और आज़ाद मैदान के पास लगे AI कैमरे भीड़ की योजना और वाहनों की संख्या की सटीक जानकारी सही समय पर देते थे।
गणेश उत्सव के दौरान AI कैमरे से अपराधियों पर पुलिस ने लगाई नकेल
मुंबई पुलिस ने इस बात गणपति उत्सव में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए AI हाईटेक कैमरों में 12,000 अपराधियों की जानकारी भर दी थी। इसकी बदौलत पुलिस भीड़ में घूम रहे 100 अपराधियों की पहचान करने में भी कामयाब रही।इसमें पुलिस भीड़ में मौजूद 15 सराय वालों को भी AI कैमरों की मदद से पकड़ने में कामयाब रही है।सूत्रों के मुताबिक, AI तकनीक से लैस इन कैमरों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब मुम्बई पुलिस भविष्य में मुंबई के लालबाग गणपति मंडल के अलावा अन्य जगहों पर भी इसी तरह के कई AI हाईटेक कैमरे लगाने पर विचार कर रही है।
