Mumbai Gold and Silver Rate Today: मुंबई में फीकी हुई सोने-चांदी की चमक, दोनों में ही गिरावट का दौर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:37 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Mumbai: शादियों का सीजन करीब है और इसी के साथ देशभर में शुरू हो गई है सोने की खरीदारी। मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड के दाम 52,640 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। मंगलवार को ये भाव 52,750 रुपए प्रति दस ग्राम थे। ऐसे में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दामों में मात्र 110 रुपए की गिरावट आई है। अगर बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो इसमें भी मामूली गिरावट दर्ज हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादियों के सीजन में हो रही है जमकर खरीदारी
  • मंगलवार के मुकाबले सौ रुपए प्रति इस ग्राम सस्ता हुआ सोना
  • चांदी में आई दो सौ रुपए प्रति किलो की गिरावट

Mumbai Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: शादियों का सीजन करीब है और इसी के साथ देशभर में शुरू हो गई है सोने की खरीदारी। हालांकि बीते कुछ सालों में सोने के दामों ने बहुत ऊंची छलांग लगाई है, लेकिन इसके बावजूद देश में सोने की खरीदारी पर ज्यादा असर नहीं आया है। आज भी शादियों में सोने की खरीदारी जमकर हो रही है। सोने के दामों की बात करें तो बीते कुछ समय से इसमें लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मुंबई में भी बीते दिन यानी मंगलवार के मुकाबले सोने के दामों में मामूली गिरावट नजर आई है।

mumbai price gold

मुंबई में सोना सौ, चांदी दो सौ रुपए टूटी

मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड के दाम 52,640 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। मंगलवार को ये भाव 52,750 रुपए प्रति दस ग्राम थे। ऐसे में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दामों में मात्र 110 रुपए की गिरावट आई है। अगर बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो इसमें भी मामूली गिरावट दर्ज हुई है। मुंबई में बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 48,250 रुपए प्रति दस ग्राम रही। मंगलवार को यह कीमत 48,350 रुपए प्रति दस ग्राम थी। ऐसे में इसमें भी मात्र सौ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि बीते दस दिन में सोने में लगातार उतार—चढ़ाव का दौर बना हुआ है। 14 नवंबर को यहां गोल्ड की कीमत 52,640 रुपए प्रति दस ग्राम थी। 17 नवंबर को इसमें बड़ा उछाल आया और कीमत 53,180 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई। हालांकि इसके बाद लगातार कीमतों में गिरावट का दौर रहा और आज बुधवार को कीमत 52,640 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए।

End of Feed