टिकट खरीदकर सफर करने पर मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम! आज से कोई बिना टिकट रेल यात्रा नहीं करेगा

आज के बाद कोई भी ट्रेन में बिना टिकट यात्रा नहीं करेगा। बिना टिकट यात्रा करके जितने रुपये बचाएंगे, उससे कहीं ज्यादा यानी 10 हजार रुपये का कैश प्राइज जीतने का अवसर नहीं गंवा सकते। इसके अलावा बिना टिकट यात्रा करने पर दंड और देना पड़ता है। जानिए कैसे मिलेगा 10 हजार रुपये का कैश प्राइज-

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले कई लोगों को आपने देखा होगा। हो सकता है कभी आपने भी बिना टिकट यात्री की होगी। लेकिन सेंट्रल रेलवे एक ऐसी स्कीम लेकर आया है, जिसके बाद हर कोई टिकट खरीदकर ही सफर करेगा। बिना टिकट यात्रा करने वाले पकड़े जाने पर पहले भी पछताते रहे हैं, आगे भी पछताएंगे। क्योंकि सेंट्रल रेलवे टिकट खरीदकर यात्रा करने वाले को डेली 10 हजार रुपये का कैश प्राइज और हफ्ते के बम्पर इनाम में 50 हजार रुपये कैश देगा। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।

Mumbai-Railway-reward.

सेंट्रल रेलवे लेकर आया खास योजना

सेंट्रल रेलवे ने नियमित लोकल ट्रेन में सफर को और भी आकर्षक बना दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अब टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रि लकी यात्री योजना में शामिल होंगे। इस योजना के तहत लकी विजेता को हर रोज 10 हजार रुपये का कैश प्राइज मिलेगा। यही नहीं वीकली बंपर प्राइज में लकी टिकट होल्डर को 50 हजार रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा।

End of Feed